International Vaish Federation रतलाम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, एक हजार सदस्य बनाने का संकल्प!

31

International Vaish Federation रतलाम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, एक हजार सदस्य बनाने का संकल्प!

जिलाध्यक्ष पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में फेडरेशन द्वारा वर्ष 26 को सेवा, सदस्यता और सक्रियता के मुख्य प्रकल्प के साथ मनाने का निर्णय!

Ratlam : शहर की रामबाग कॉलोनी स्थित समाजसेवी एवं फेडरेशन के जिलाध्यक्ष वरुण पोरवाल के निवास पर रविवार को जिला स्तरीय बैठक पोरवाल की अध्यक्षता में आहूत हुई। जहां पोरवाल ने फेडरेशन की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पोरवाल ने बताया की आगामी वर्ष में सदस्यता, सेवा एवं सक्रियता को आधार रख, संस्था ने वैश्य हित में कार्य करने का निर्णय लिया गया।

फेडरेशन के द्वारा आगामी दिनों मे जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग से वेशयजनों को विधिक सेवा में आ रही समस्याओं से निपटने के लिए कानून सेल का गठन कर संगोष्टी के माध्यम से समझाया जाएगा, कानूनी सेल के अंतर्गत वैश्यजनों को निःशुल्क कानूनी सलाह, काउंसलिंग एवं आपसी वाद-विवादों में मार्गदर्शन एवं परामर्श उपलब्ध किया जाएगा। जिससे कि समाजजनों का समय एवं पैसा प्रकरणों में बर्बाद नहीं हो, वैश्य बालिकाओं को काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। वैश्य व्यापारियों को भी आर्बिट्रेशन के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 03 02 at 19.05.15 1

इसकी के साथ महिला इकाई का भी गठन किया जाएगा जिससे कि जिले की वैश्य महिलाएं सशक्त बने एवं उन्हें विभिन्न कुटुम्ब उद्योग स्थापित करने हेतु भी प्रेरित किया जा सके।पदाधिकारियों के मध्य आगामी नववर्ष मे राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन करने की सहमति भी बनी। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के मीडिया प्रभारी रमेश सोनी ने बताया कि बैठक में जिले भर में सदस्यता अभियान चलाकर 1 हजार से अधिक सदस्य बनाने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक में वरिष्ठ बीएल मजावदिया, दिलीप मेहता, विशाल डांगी, नीलेश लड्ढा, संजय बाफना, श्रीकांत डोसी, रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, महेश अग्रवाल, अभिषेक धूत, सिद्धार्थ मूणत, सुरेश बाहेती, नीलेश बाफना, राजेश धुपिया, चेतन मूणत, अंकित कटारिया, सौरभ मेहता , विपुल मोदी, मयंक गांधी आदि मौजूद रहें। बैठक में युवा शाखा के महामंत्री पद हेतु चेतन मूणत के नाम की घोषणा कर स्वागत किया गया अंत आभार जिला महामंत्री दिलीप मेहता ने माना!