
Exemplary Place of the State : रतलाम जिले में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में, प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान!
Ratlam : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य रतलाम जिले में सफलतापूर्वक अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले में अब तक कुल 1,88,477 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 1,82,492 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है तथा 5,985 उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं। यह मूल्यांकन कार्य लगातार 34 दिनों तक सुव्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा में संचालित किया गया।

29 मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार रतलाम जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करते हुए हाईस्कूल मूल्यांकन कार्य में द्वितीय स्थान, हायर सेकेंडरी मूल्यांकन कार्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं मुल्यांकन अधिकारी सुभाष कुमावत ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 30 मार्च 2026 को पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।लगभग 450 मूल्यांकन कर्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से यह कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जा रहा हैं!





