
पढ़ना जारी रखें
1943 से, कंकटाला लगातार अपने अनोखे पैटर्न के लिए सर्वश्रेष्ठ बुनाई की दिशा में काम कर रहा है, उनके अधिकांश पैटर्न की तरह, उनके बुनकर भी तीन पीढ़ियों से उनके साथ जुड़े हुए हैं। यह आयोजन ऑथेंटिक इंडियन हैंडलूम के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। इस एग्जीबिशन में प्रदर्शित प्रत्येक साड़ी कालातीत कलात्मकता को दर्शाती है। यह कारीगरों की एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चली आ रही विरासत का एक हिस्सा है, जिसे केवल इंडियन हैंडलूम का सच्चा पारखी ही समझ सकता है।
कंकटाला के मैनेजिंग डायरेक्टर मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि हर सीजन में हम भारत के विभिन्न शहरों में एक एक्सक्लूसिव एग्जीबिशन का आयोजन करते हैं। इस त्योहारी सीजन में, हमने इंदौर साड़ी के पारखी लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक एक्सक्लूसिव 2-दिवसीय एग्जीबिशन और सेल के लिए अपनी रानी ऑफ़ कंकटाला के लिए कुछ बेहतरीन हैंडलूम साड़ियों को चुना है।