Exit Poll 2022: सर्वे में UP में फिर योगी सरकार, पंजाब में आप पार्टी को बहुमत

1767

Exit Poll 2022: सर्वे में UP में फिर योगी सरकार, पंजाब में आप पार्टी को बहुमत

देश के 5 राज्यों में आज 7 मार्च को वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के सर्वे आने शुरू हो गए हैं।

रिपब्लिक टीवी और न्यूज़ एक्स के एग्जिट पोल के सर्वे में यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। रिपब्लिक सर्वे के मुताबिक, योगी के नेतृत्व वाली सरकार को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा को 119-134, कांग्रेस को 3-8 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, एग्जिट पोल के ये अनुमान कितने सटीक होंगे, ये तो 10 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

न्यूज़ एक्स सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 211 से 225, समाजवादी पार्टी को 146 से 160 , बीएसपी को 14 से 24 और कांग्रेस को अधिकतम 6 सीट मिलने की उम्मीद है। न्यूज़ एक्स के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है।

एग्जिट पोल के सर्वे अनुसार पंजाब में आप पार्टी को बहुमत मिल रहा है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया सर्वे के अनुसार पंजाब में आप को 76 से 96 सीट मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 19 से 31, बीजेपी को 14 और शिरोमणि अकाली दल को 11 सीट मिल सकती है।

टीवी भारत वर्ष भी अपने एग्जिट पोल कै सर्वे अनुसार पंजाब में आप पार्टी को बहुमत का अनुमान लगा रहा है। इसके सर्वे के अनुसार पंजाब में बीजेपी को 6 सीट,आप को 56-61, कांग्रेस को 24- 29 और शिरोमणि अकाली दल को 21-26 सीट मिल सकती है।

विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल के सर्वे अनुसार उत्तराखंड और गोवा में कांटे की टक्कर का अनुमान है।

यह बता दे कि हम यहां जानकारी एग्जिट पोल के सर्वे के आधार पर दे रहे हैं।वास्तविक रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे।