WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Exit Poll: एक बार फिर बनने वाली है NDA की सरकार! जानिए 3 न्यूज चैनल्स का अनुमान!

Exit Poll: एक बार फिर बनने वाली है NDA की सरकार! जानिए 3 न्यूज चैनल्स का अनुमान!

 

नई दिल्ली: चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अलग-अलग न्यूज चैनल और एजेंसियां एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। अब तक सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक देश में एनडीए की साफ बढ़त दिखाई दे रही है। इस हिसाब से एक बार फिर NDA की सरकार बनने वाली है।

4 दिनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद 4 जून को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल में देश के मूड का पता चल रहा है।

पढ़ना जारी रखें

हर किसी के मन में है कि इस बार केंद्र की सत्ता किसके हाथों में जाने वाली है। रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 365 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं इंडिया गठबंधन 133 सीटों के आसपास सिमट सकता है। इसके अलावा इंडिया टीवी ने भी एनडीए को 371 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के खाते में 303 सीटें थीं। वहीं कांग्रेस को केवल 52 सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी। टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। जेडीयू को 16 सीटें और समाजवादी पार्टी को मात्र पांच सीटें मिली थीं। बीएसपी को यूपी में 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।