Explosion in Illegal Firecracker Factory : हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई धमाके, 50 घरों में आग लगी! 

10 किमी तक धमाके गूंजे, मृतकों और घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई!  

1306

Explosion in Illegal Firecracker Factory : हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई धमाके, 50 घरों में आग लगी! 

Harda : यहां एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट होने से आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई। धमाके से कई लोगों की मौत होने और कुछ के घायल होने की जानकारी भी है। 25 से ज्यादा घायलों को हरदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 100 से ज्यादा घरों को खाली करवाया गया। अभी भी फैक्ट्री में धमाके होना जारी है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड पर है। प्रभावितों की संख्या बढ़ सकती है। बताया गया 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में तब 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

IMG 20240206 WA0024

इस अवैध फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार विस्फोट शुरू हुए उसके बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि पूरा शहर दहल गया। यहां रखे बारूद के आग के संपर्क में आने से इसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंच गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। हरदा, बैतूल, खंडवा और नर्मदापुरम से एंबुलेंस और दमकलों को बुलाया गया। कलेक्टर ऋषि गर्ग, एसपी संजीव कुमार कंचन समेत पूरा प्रशासन मौके पर है।

बताया गया कि फैक्ट्री के आसपास के घरों मेंअवैध रूप से बारूद रखा हुआ था। इस कारण कई घर पूरी तरह से उड़ गए। यहां से गुजर रहे कई राहगीर इसी चपेट में आ गए। उनके शव क्षत-विक्षत होने की चर्चा है। कई लाशें टुकड़ों में बंट गईं। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

IMG 20240206 WA0027

भूकंप जैसी स्थिति

पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद तेज धमाके हुए। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी ली 

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी नजर बनाए हुए है। साथ ही घटना को लेकर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने घायलों के उचित इलाज के लिए निर्देशित किया और पूरे मामले की जांच के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कहा है।