Express Way : इस सड़क से मुंबई-दिल्ली इतने नजदीक आ जाएंगे! 

12 लेन बनने पर दुनिया का पहला एक्सप्रेस-वे, इलेक्ट्रिक-वे भी बनेगा!   

1359

Express Way : इस सड़क से मुंबई-दिल्ली इतने नजदीक आ जाएंगे!

New Delhi : दिल्ली से मुंबई किसी को सड़क मार्ग से जाना हो, तो उसे 30 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। जब दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो यह सफर महज 12 घंटे में पूरा होगा। इन दो महानगरों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है कि यह एक्सप्रेसवे बहुत तेजी से बन रहा है। उम्मीद है कि 2023 के अंत तक पहले चरण का काम पूरा हो जाएगा।

पहला चरण पूरा होने के बाद इसे आम जनता के लिए इसको खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को फिलहाल आठ लेन का तैयार किया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे 12 लेन का किया जाएगा। हाईवे के बीच 21 मीटर की जगह छोड़ी जा रही है। ट्रैफिक बढ़ने पर इसमें दोनों ओर 2-2 लेन और बढ़ाया जाएगी।

इसे इलेक्ट्रिक हाईवे भी बनाया जाएगा 

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि देश में इस हाईवे को इलेक्ट्रिक हाईवे बनाया जाएगा, ताकि ट्रेनों की तर्ज पर बस और ट्रक भी इलेक्ट्रिक तरीके से इस पर चल सकें। केंद्रीय मंत्री दावा कर चुके हैं कि पूरी दुनिया में इतना लंबा 12 लेन का हाईवे कहीं नहीं है।

इससे जुड़ेंगे सात से ज्यादा राज्य 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे जब बन जाएगा तो लगभग 4 से ज्यादा राज्य इसके अंतर्गत आएंगे और 7 से ज्यादा राज्यों को इस एक्सप्रेस वे से फायदा होगा। दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के लोगों को तो फायदा होगा ही, व्यापार के लिहाज से भी यह बेहद महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि, किसी भी देश की तरक्की का रास्ता उसकी सड़कों से होकर गुजरता है। विकसित होने की प्रक्रिया में रोड इन्फ्राट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़कें अगर अच्छी होगी तो देश के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगम तरीके से सरल तरीके से देश के लोग यात्रा कर पाएंगे।