Eye Donation : भेरुलाल सेठिया की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

645

Eye Donation : भेरुलाल सेठिया की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

 

Ratlam : शहर के लक्ष्मी नगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी भेरुलाल सेठिया का आकस्मिक निधन हो जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता दिवेश गांधी, श्रेणीक जैन (पूर्व पार्षद) तथा आशीष नांदेचा की प्रेरणा से परिजनों की स्वीकृति मिलने पर।

बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल (कुमावत) को सुचित किया गया, इस पर डॉक्टर जीएल ददरवाल अपनी टीम को लेकर रतलाम पंहुचे और मृतात्मा का कार्निया लिया।

नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य हेमन्त मूणत, नवनीत मेहता, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, मीनू माथुर, शलभ अग्रवाल एवं गोपाल पतरावाला मौजूद रहें।