Eye Donation : आशीष चौपड़ा का असामयिक निधन परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति!

1954

Eye Donation : आशीष चौपड़ा का असामयिक निधन परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति!

Ratlam : शहर की जैन कॉलोनी निवासी एवं डालुमोदी बाजार स्थित पान व्यवसायी अजित जैन के सुपुत्र आशीष (38) चौपड़ा का असामयिक निधन हो जाने पर समाजसेवी निलेश मेहता(भारत विकास परिषद जावरा), संदीप मेहता (आलीशान) ने परिजनों को नेत्रदान करने की प्रेरणा दी परिजनों की सहमति पर नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य हेमन्त मूणत ने बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी, सूचना मिलते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के परमानन्द राठौर को लेकर रतलाम पंहुचे और मृतक का कार्निया लिया।

इस दौरान हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रशान्त व्यास, गिरधारीलाल वर्धानी, श्रीमती राखी व्यास मौजूद रहें। नेत्रम परिवार ने नेत्रदान करने को लेकर जैन परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया!