Eye Donation : अशोक शर्मा के नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी!

451

Eye Donation : अशोक शर्मा के नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी!

Ratlam : शहर के कस्तुरबा नगर निवासी स्वर्गीय रामचन्द्र शर्मा के सुपुत्र अशोक शर्मा के निधन के उपरांत उनका नेत्रदान किया गया। नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि संस्था के भगवान ढलवानी ने अशोक शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला शर्मा, सुपुत्र हर्षित शर्मा एवं परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति के बाद ‘नेत्रम संस्था’ ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ जीएल ददरवाल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल अपनी टीम के सदस्य मनीष तलाच एवं मोहनलाल राठौड को लेकर तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण किया।इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, भगवान ढलवानी, गिरधारीलाल वर्धानी, शुशील मीनु माथुर, शिवम माथुर सहित अनेक स्नेहीजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहें। नेत्रम संस्था ने शर्मा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस नेत्रदान को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।