
Eye Donation by Three People at Once नेत्रम संस्था के जरिए 2 दिनों में 3 नेत्रदान, अब 6 लोगों के जीवन में रोशनी की जगी आस!
Ratlam : दुःख की घड़ी को मानवता की प्रेरणा में बदलते हुए तीन परिवारों ने नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा और संवेदना की पहचान बन चुकी नेत्रम संस्था के समन्वय से ये तीनों नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे 6 नेत्रहीनों को नई दृष्टि मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
पहला नेत्रदान शास्त्री नगर निवासी श्रीमती पुष्पा देवी चांदवानी के निधन के पश्चात उनके सुपुत्र सतीश चांदवानी एवं हरीश चांदवानी ने भगवान ढलवानी की प्रेरणा से नेत्रदान का निर्णय लिया।
दूसरा नेत्रदान शहर के देवरा देव नारायण नगर निवासी जगदीश सिंह बघेल के निधन के पश्चात उनके सुपुत्र अभिषेक सिंह बघेल ने परिजनों सहित सुशील मीनु माथुर, डॉ अनील शर्मा, दिनेश शर्मा की प्रेरणा से नेत्रदान की सहमति दी।
तीसरा नेत्रदान जिले के ग्राम नलकुई निवासी ईश्वरलाल पाटीदार (भेसोला वाले) के निधन उपरांत उनके सुपुत्र राजाराम एवं भरतलाल पाटीदार ने धर्मराज पाटीदार (दांतोड़ा) ने समाजसेवी पूनमचंद पाटीदार की प्रेरणा से नेत्रदान की सहमति दी।
परिजनों की सहमति मिलते ही संस्था द्वारा बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी गई सूचना मिलते ही डॉ ददरवाल मौके पर पहुंचे और तीनों मृतकों के नेत्र संग्रहीत किए। हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, सुशील मीनु माथुर, प्रशांत व्यास, भगवान ढलवानी, भगवान गंगवानी, आयुष शर्मा, राजेश शर्मा, योगेंद्रपाल सिंह, रविन्द्रपाल सिंह, पूनमचंद पाटीदार, अमृतलाल पाटीदार, नानूराम पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, मणिलाल पाटीदार सहित अन्य समाजजन शामिल रहे। अंत में संस्था द्वारा तीनों परोपकारी परिवारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस मानवीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया!





