Eye Donation : कृष्णचन्द्र बरानिया के नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी!

512

Eye Donation : कृष्णचन्द्र बरानिया के नेत्रदान से 2 जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी!

Ratlam : शहर के डोंगरे नगर निवासी कृष्णचन्द्र बरानिया के निधन के उपरांत उनका नेत्रदान किया गया। इस नेक कार्य से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को नई दृष्टि मिलेगी। नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि समाजसेवी एडवोकेट नोटरी सुनीता छाजेड़ ने कृष्णचन्द्र बरानिया के भाई जानकीलाल बरानिया, दामाद रविन्द्र देमण एवं परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की सहमति के बाद ‘नेत्रम संस्था’ ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डॉ. ददरवाल अपनी टीम के सदस्य मनीष तलाच एवं मोहनलाल राठौड को लेकर तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत, सुशील मीनु माथुर, शिवम माथुर सहित अनेक स्नेहीजन एवं शुभचिंतक मौजूद रहें। नेत्रम संस्था ने बरानिया परिवार एवं देमण परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस नेत्रदान को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया। संस्था ने नागरिकों से अपील की हैं कि वे नेत्रदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का संकल्प लें!