
पढ़ना जारी रखें
नेत्रदान के दौरान समाजजन, मोहनलाल मारू, राधेश्याम मारु, श्याम कुमावत, गोपाल पांचाल, हेमन्त मूणत, शलभ अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरधारीलाल वर्धानी, भगवान ढलवानी सहित अनेक रिश्तेदार, मित्रगण मौजूद रहे।समाजसेवी गोविंद काकानी ने रतनलाल कुमावत के जीवन की मजदूर से लेकर ठेकेदार बनने तक एवं शास्त्री नगर मंदिर के नवीन स्वरूप में सहयोग देने की जानकारी से अवगत कराया। इसके साथ ही नेत्रदान एवं देहदान की जानकारी समाजसेवी मीनू माथुर द्वारा दी गई। काकानी शोशल वेलफेयर एवम नेत्रम संस्था द्वारा दिवंगत के परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया।
नेत्रम संस्था ने समाज के सभी नागरिकों से भावपूर्ण अपील करते हुए बताया कि नेत्रदान हेतु संस्था हर समय 24×7 सेवा के लिए उपलब्ध है ताकि किसी भी समय प्राप्त होने वाली सूचना पर त्वरित रूप से नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को दृष्टि प्रदान की जा सकें!