Eye Donation : ठाकुर महेंन्द्र सिंह की आंखों से 2 लोगों के जीवन में आएगी रोशनी! 

1207

Eye Donation : ठाकुर महेंन्द्र सिंह की आंखों से 2 लोगों के जीवन में आएगी रोशनी! 

 

Ratlam : शहर की सामाजिक संस्था जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के सदस्य, लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित कर

समाज में जागृति ला रहें है।

IMG 20240331 WA0041

रविवार सुबह जिले के सरवन निवासी ठाकुर नरेन्द्र सिंह राणावत के छोटे भाई ठाकुर महेन्द्र सिंह राणावत का हृदयगति की वजह से निधन हो गया था।

 

निधन होने की सूचना मिलने पर जावरा उप कार्यालय प्रभारी ठाकुर युवराज सिंह राणावत, विधि सलाहकार ठाकुर विजेन्द्र सिंह राणावत, पंडित विजय शर्मा, योगेश प्रजापत एम्बुलेंस प्रभारी के सहयोग से कुंवर पुष्पराज सिंह राणावत, कुंवर हितेन्द्र सिंह राणावत तथा परिजनों की सहमति से मेडिकल कॉलेज डीन जितेन्द्र गुप्ता, नेत्र विभाग अध्यक्ष डॉक्टर रिशेन्द्र सिंह सिसोदिया, टेकनिशियन विनोद कुशवाह, नर्सिंग आफिसर दिव्या एवं टीम ने मृतक का कार्निया लिया।

 

मेडिकल कॉलेज की टीम ने मृतक के परिजनों को नेत्रदान करने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।