चित्रा ने अपने लुक को चौड़े नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका, माथा पट्टी, नथ और चूड़ा सहित कुंदन ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। ग्लैम मेकअप (जिसमें ब्लश्ड एंड हाईलाइटेड चीक्स, ग्लासी रेड लिपस्टिक, विंग्ड आईज और एक बन हेयरस्टाइल शामिल था) ने उनके लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, वैभव ने अपनी दुल्हन को व्हाइट कलर के बंदगला सूट के साथ मैचिंग कलर का साफा और पगड़ी से मैच किया था। कुल मिलाकर वे पिक्चर-परफेक्ट लग रहे थे।

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिस क्षण हम अपने फेरे के लिए बैठे और त्रियुगीनारायण मंदिर में दिव्य पूजा शुरू हुई, सूर्यनारायण भगवान उठे और सूर्य की किरणें कहीं से सीधे हम दोनों पर आईं, जैसे कि भगवान सूर्य हमें भगवान के दिव्य निवास शिव और देवी पार्वती विवाह मंडपम में शादी करने का आशीर्वाद दे रहे हों। सूरज की किरणें हम दोनों पर तेज फोकस लाइट की तरह लग रही थीं और हमारे परिवार और आसपास के सभी लोग सरप्राइज थे कि यह कैसे और क्यों हो रहा है। सूरज की किरणें इतनी तेज थीं कि उन्हें तस्वीरों में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।”