प्रख्यात कवि आशीष दशोत्तर को मिलेगा शांति-गया स्मृति कविता सम्मान!

444

प्रख्यात कवि आशीष दशोत्तर को मिलेगा शांति-गया स्मृति कविता सम्मान!

Ratlam : युवा कवि आशीष दशोत्तर को इस वर्ष का शांति-गया स्मृति कविता सम्मान दिया जाएगा। सम्मान के लिए आशीष दशोत्तर का चयन वरिष्ठ कवि विवेक निराला और डॉ. अतुल चतुर्वेदी की निर्णायक समिति ने किया। पांचवें शांति-गया स्मृति सम्मान की जानकारी देते हुए शांति-गया स्मृति समिति के सचिव एवं संयोजक अरुण अर्णव खरे ने बताया कि साहित्य, कला और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए, शांति-गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति ने अपने पांचवें शांति-गया स्मृति सम्मान की घोषणा की है। यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह असाधारण प्रतिभाओं के मनोबल को बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाने का एक प्रयास है। इस वर्ष शांति-गया स्मृति शिखर सम्मान प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अखिलेश पलारिया (राजस्थान) को दिया जाएंगा।

नैली राजेश सिंह स्मृति कहानी सम्मानः सुषमा मुनींद्र को, विशेष सम्मान अजय सिंह राणा को दिया जाएगा। नैली राजेश सिंह स्मृति कविता सम्मान आशीष दशोत्तर (रतलाम) को दिया जाएगा।

अनूप श्रीवास्तव स्मृति व्यंग्य सम्मान प्रभाशंकर उपाध्याय व अजय अनुरागी को तथा विशेष सम्मान सुनील सक्सेना को फोटोग्राफी में दिनेश मवार, कला में दुर्गा उन्हाले, खेल में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर को तथा खेल समीक्षक आत्माराम भाटी को दिया जाएगा। सम्मान समारोह आगामी दिनों में भोपाल में आयोजित होगा!