Sasur & Husband Arrested : बहू को धमकाकर दुष्कर्म करने वाला ससुर और मददगार पति गिरफ्तार!

बहू से दुष्कर्म करने वाला दूसरा आरोपी जेठ फरार!

1363

Sasur & Husband Arrested : बहू को धमकाकर दुष्कर्म करने वाला ससुर और मददगार पति गिरफ्तार!

Indore : राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अपनी ही बहू के साथ जेठ और ससुर ने धमकाकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने पति को ये बात बताई तो उसने भी पत्नी की मदद करने के बजाए उसे पीटा। उसने पत्नी को मजबूर किया कि वो पिता और भाई को भी संतुष्ट करे। पीड़ित महिला ने इस जलालत से बचने के लिए पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया पर जेठ अभी हाथ नहीं आया। पुलिस ने मददगार पति को भी पकड़ लिया।

पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि घर में साथ रहने वाले जेठ और ससुर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से मेरे साथ ससुर और जेठ शारीरिक शोषण कर रहे थे। इस कारण कुछ समय पहले मैंने जहर खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश भी की, ताकि मेरे ससुराल की बदनामी न हो! पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सुनकर जेठ और पति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को भी आरोपी बनाया है। पर जेठ अभी फरार है।

इस शर्मनाक हरकत को पीड़िता ने अपने परिवार की बदनामी से बचाने के लिए कई दिनों तक सहा। अंततः जब महिला के सब्र का बांध टूट गया तो वो पुलिस की शरण में जा पहुंची। महिला ने अपने साथ हुए पूरे दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी। बताते हैं कि बहू पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की धमकी देकर ससुर और जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने पति को जब यह बात बताई, तो उसने पत्नी ने मदद करने के बजाए उसे चुप रहने के लिए धमकाया था।

यह घटना राजेंद्र नगर थाने की स्कीम नंबर 103 आईडीए मल्टी की है। यहां रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके ससुर बंसीलाल पिता मुन्नालाल लश्करी (60) की पत्नी का निधन हो गया है और उसने मुझ पर पत्नी के जेवरात चुराने का आरोप लगाते हुए थाने में झूठी रिपोर्ट लिखाने की धमकी देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया।

यह बात मेरे जेठ विनोद लश्करी को पता चली तो उसने भी धमकी देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। ससुर और जेठ के इस घिनौने कृत्य की जानकारी मैंने अपने पति को दी, तो उसने भी मेरे साथ मारपीट की और धमकाया कि इस घर में रहना है, तो मेरे पिता और बड़े भाई को संतुष्ट करना होगा। इसके बाद मैंने आत्महत्या करने की नीयत से जहर खा लिया। परिजनों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया और स्वस्थ होने के बाद फिर मेरे ससुर और जेठ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि ससुर जेठ और पति से परेशान होकर पुलिस की मदद ली।