हज कमेटी जिलाध्यक्ष बने फय्याज खान

357

हज कमेटी जिलाध्यक्ष बने फय्याज खान

Ratlam : प्रदेश राज्य हज कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी ने कमेटी के रतलाम जिलाध्यक्ष पद पर हाजी फय्याज खान को नियुक्त किया हैंफय्याज की नियुक्ति म.प्र राज्य हज कमेटी के सदस्य एवं वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय, ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मोर्चा जिलाध्यक्ष मनसूर जमादार की सहमति से की गई। नियुक्ति पश्चात क्षेत्रीय विधायक चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त करने फय्याज विधायक निवास पहुंचे। जहां काश्यप द्वारा शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा पूर्वक कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,हेमंत राहोरी, प्रो इमरान हुसैन,  मुबारीक शेरानी, रईस क़ुरैशी, वाजिद खान, इसरार रहमानी, हमीद खान, एडवोकेट इमरान खान, शेरू पठान, दिनेश पटेल, प्रभु सोलंकी, जुबिन जैन, अहमद नूर कुरैशी, मुख्तार अंसारी, लतीफ अंसारी, राशिद शेरानी, एहसान खान, शोएब शेरानी, इफ्तेखार खान, इस्माइल खान, अनस खान आदि सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।