Female Crime : इंदौर में महिलाओं से जुड़े अपराध बढे, दुष्कर्म के 256 और अपहरण के 449 मामले दर्ज!

दोनों तरह के अपराधों में 6 महीने में करीब 15% की बढ़ोतरी हुई! 

469

Female Crime : इंदौर में महिलाओं से जुड़े अपराध बढे, दुष्कर्म के 256 और अपहरण के 449 मामले दर्ज!

Indore : शहर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिसमें भी महिलाओं से जुड़े अपराधों की संख्या में कुछ ज्यादा ही तेजी दिखाई दे रही है। दुष्कर्म और अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल के प्रथम 6 माह में शहर में बलात्कार के 256 और अपहरण के 449 मामले दर्ज हुए हैं। लव जिहाद के मामले भी बढ़े है।

शहर में हर साल बलात्कार और अपहरण के मामले बढ़ रहे है। 2023 में शहर में दुष्कर्म के 189 मामले दर्ज हुए थे तो 2024 में 197 मामले दर्ज हुए थे। जबकि, इस साल 256 मामले दर्ज हुए हैं। इस हिसाब से 59 मामले अधिक दर्ज हुए हैं, जो लगभग 15% अधिक है। इसी प्रकार अपहरण के मामले 2023 में 363 दर्ज हुए, तो 2024 में इनकी संख्या 394 थी। जबकि, इस साल के 6 माह में शहर में 449 मामले दर्ज हुए, जो पिछले साल से 55 अधिक है, यह 14% अधिक है।

इससे पता चलता है कि शहर में दोनों तरह के अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि इसमें लव जिहाद के दो दर्जन से अधिक मामले हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का तर्क है कि पुलिस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार थाने पहुंचने वाली हर पीडि़त महिला के मामले में केस दर्ज कर रही है और अपहरण के मामलों में भी नाबालिग बच्चे और बच्चियों के लापता होने पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर रही है।