Fight Between 2 Girlfriends : बॉय फ्रेंड को लेकर दो गर्ल फ्रेंड में मारपीट!

एक्स गर्लफ्रेंड सहित पांच रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया!

842

Fight Between 2 Girlfriends : बॉय फ्रेंड को लेकर दो गर्ल फ्रेंड में मारपीट!

Indore : द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की दो गर्लफ्रेंड के बीच मारपीट का मामला सामने आया। दूसरी गर्लफ्रेंड का आरोप है कि ब्वॉयफ्रेंड और उसकी एक्स ने मिलकर उसे और उसकी सहेली को बेरहमी से पीटा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड, उसकी एक्स गर्लफ्रेंड सहित पांच रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बंगाली कॉलोनी में रहने वाली अनुष्का जैन की रिपोर्ट पर बॉय फ्रेंड रोहन जोशी, मनोज पाहुजा, उर्वशी पाहुजा, प्रकाश और अंजलि के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने की धाराओं में द्वारकापुरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। फरियादी अनुष्का जैन ने बताया कि वह सहेली प्रेरणा को लेकर साईं बाबा नगर में रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड रोहन जोशी के घर गई थी। यहां रोहन जोशी अंजली नाम की लड़की के साथ उसके घर पर मिला।

अनुष्का ने रोहन से कहा कि तुमने तो अंजली से रिश्ता खत्म होने की बात कही थी, तुम मुझे धोखा क्यों दे रहे हो! इसके बाद रोहन और अंजलि ने विवाद करते हुए उसे गालियां दी। वहीं दूसरी और अंजली ने मिलकर अनुष्का और उसकी सहेली के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां अंजलि ने अपने रिश्तेदार मनोज, प्रकाश, उर्वशी को बुला लिया। उन्होंने भी दोनों के साथ मारपीट की और घसीटकर सड़क पर ले आए।

अनुष्का के मुताबिक रोहन की बहन का नाम भी अंजली है। इस दौरान अंजली के यहां उसका आना जाना था, तभी रोहन से उसकी बात हुई। बीच में पता चला कि रोहन की गर्लफ्रेंड है जिसका नाम अंजली है। रोहन उसके भी संपर्क में है। लेकिन, जब रोहन से इस बारे में बात की तो उसने इंकार कर दिय। अनुष्का जैन के मुताबिक वह पीएससी की तैयारी कर रही है। वही रोहन मूल रूप से पेटलावद का रहने वाला है।