Fight Between Eunuchs : किन्नरों के दो गुटों में विवाद, एक किन्नर को चाकू मारा, गंभीर घायल!

पहले भी दोनों गुटों में नेग को।लेकर झगड़ा हुआ, संपत्ति विवाद भी!

365

Fight Between Eunuchs : किन्नरों के दो गुटों में विवाद, एक किन्नर को चाकू मारा, गंभीर घायल!

Indore : शहर में किन्नरों के दो गुटों में चल रहा विवाद आज चाकूबाजी तक पहुंच गया। विजय नगर इलाके में सोमवार शाम तीन किन्नरों ने एक किन्नर चाकू मार दिया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एमवाय ले जाया गया। जानकारी के बाद वहां किन्नरों का हुजूम इकट्ठा हो गया। डीसीपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

घटना के बारे में विजयनगर पुलिस ने बताया कि शीबो कुंवर की शिकायत पर बाला उर्फ हेंमत रेकवार, पलक उर्फ आलोक शर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ धमकाने और जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज किया गया।

शीबो कुंवर ने बताया कि वह और उसकी गुरु खुशबू दीपावली का नेग मांगने स्कीम नंबर 54 सिक्का स्कूल के सामने आए थे। यहां बाला और पलक ने उन्हें रोका और गालियां देने लगे। हमें इंदौर छोड़ने की धमकी दी। हमसे कहा कि नंदलालपुरा की 10 करोड़ की संपत्ति हमारी है। यह संपत्ति हमारे नाम पर करो, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे।

इसके बाद गुरु खुशबू को मुंह पर घूंसा मारा। इससे खुशबू के दांत गिर गए। इसके बाद बाला ने चाकू निकालकर खुशबू की पीठ पर मार दिया। पलक ने मेरे साथ भी मारपीट की। मैंने मदद मांगी तो भीड़ इकट्‌ठा हो गई। यह देखकर बाला और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

एफआईआर के बाद ही अस्पताल गए

चाकूबाजी की घटना के बाद किन्नर विजयनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद किन्नर वहां से घायल साथी को लेकर एमवाय अस्पताल में डटे रहे।

फरार है हमलावर किन्नर 

जिस किन्नर बाला ने खुशबू पर हमला किया। उसके खिलाफ शुक्रवार रात भी किन्नरों ने परदेशीपुरा थाने में मारपीट और धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया था।

जानकारी के मुताबिक खुशबू किन्नर ने ही यहां बाला पर रास्ता रोककर मारपीट करने की शिकायत की थी। उस दिन भी बाला ने नेग मांगने के दौरान किन्नरों से विवाद किया। फरारी के दौरान ही बाला ने विजय नगर में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।