Finance Minister’s Big Announcement: देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे 

195

Finance Minister’s Big Announcement: देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे 

नई दिल्ली: Finance Minister’s Big Announcement: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण के दौरान यह घोषणा की कि देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे।

दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर बनेंगे। 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए ₹20 हजार करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।

*ये हैं सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्तावित रूट* 

मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी वाराणसी-सिलीगुड़ी

निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें

7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़, शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे, शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च, 20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी, 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर, 3 केमिकल पार्क का निर्माण, एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान