FIR Against Husband: अप्राकृतिक संबंध बनाने से परेशान पत्नी ने पति के विरुद्ध कराई FIR 

726
Strict Action of Collector

FIR Against Husband: अप्राकृतिक संबंध बनाने से परेशान पत्नी ने पति के विरुद्ध कराई FIR 

 

दतिया। दतिया जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देलुआ निवासी एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर इंदरगढ़ पुलिस ने सोमवार रात आरोपित पति के विरुद्ध धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ रिपोर्ट करने थाने आई थी।

पुलिस के मुताबिक बामौर जिला मुरैना की निवासी मुस्लिम महिला का निकाह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देलुआ निवासी नफीस खान पुत्र हमीद खान के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि गत 24 मार्च 2019 से पांच अप्रैल 2023 तक उसके पति की हरकतों से वह परेशान थी। महिला के मुताबिक उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जिससे परेशान होकर वह पिछले एक साल से सुसराल भी नहीं लौटी। वह मायके अपनी मां को देखने गई थी, उसके बाद ससुराल वापिस नहीं लौटी।

 

मायके में पीड़िता अपने एक पुत्र के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने पति की हरकतों के बारे में अपने मायके वालों को बताना चाहा तो उसने महिला के भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दे रखी थी। जिससे डरकर वह इतने दिनों तक यह बात किसी को नहीं बता सकी, लेकिन जब उसने अपनी बड़ी बहन को पति की हरकतों के बारे में बताया तो यह राज खुला और मामला पुलिस तक पहुंच सका।