WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

FIR Against Priyanka & Kamalnath : इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर FIR दर्ज!

कथित 50% वाले फर्जी पत्र को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करके कमेंट किया!

973
WhatsApp Image 2023 08 12 At 11.06.07 PM

FIR Against Priyanka & Kamalnath : इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर FIR दर्ज!

Indore : मध्य प्रदेश की सियासत में एक कथित फर्जी पत्र ने हंगामा मचा दिया। इस चिट्ठी को लेकर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। वायरल चिट्ठी में ठेकेदारों के एक संगठन ने कथित रूप से 50% कमीशन देने पर ही पेमेंट मिलने का आरोप लगाया था।

ये चिट्ठी कथित रूप से जबलपुर हाईकोर्ट को लिखी गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट करके प्रदेश की शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने प्रियंका गांधी के आरोपों को झूटा बताते हुए, उनके खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज करवाई।

भाजपा नेताओं की दर्ज कराई गई इस एफआईआर में प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का भी नाम है। इंदौर में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और भोपाल में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

भाजपा के नेताओं ने प्रियंका गांधी के ट्वीट को भ्रामक और भय फैलाने वाला बताया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के संयोगितागंज थाना एवं ईओडब्ल्यू विभाग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस 50% कमीशन की मांग संबंधित एक पत्र को लेकर अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया, इसी तरह के ट्वीट को कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी बगैर सोचे समझे रीट्वीट किया है।

गौरव रणदिवे दावा किया कि भाजपा के किए कार्य से परेशान होकर कांग्रेस प्रदेश एवं देश में इस तरह के झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। इनके ऐसे कृत्य के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा और कमलनाथ के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, जिससे भविष्य में ये लोग इस तरह का भ्रम और झूठ न फैला सकें।