FIR for Spreading Obscenity : इंदौर में चाट-चौपाटी पर अश्लीलता फैलाने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज!

406
FIR for Spreading Obscenity

FIR for Spreading Obscenity : इंदौर में चाट-चौपाटी पर अश्लीलता फैलाने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज!

महिला और समाजसेवी संगठनों ने अपनी शिकायत में कहा कि हमारी भावनाएं आहत हुई!

देखिए VDO : TI ने क्या कहा

Indore : शहर में दो जगह अश्लीलता का प्रदर्शन करने वाली युवती के खिलाफ तुकोगंज में मामला दर्ज किया गया। 56 दुकान और मेघदूत गार्डन की चाट चौपाटी पर दो दिन पहले अश्लील कपड़े पहनकर घूमने वाली लड़की के खिलाफ समाजसेवी और महिला संगठनों ने मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया लड़की के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में आज शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। लड़की रील बनाने के लिए बेहद छोटे अश्लील कपड़ों में चाट-चौपाटी पर घूमती नजर आई थी। लड़की की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

Also Read: Misbehavior With Girl in School : एमराल्ड हाइट्स स्कूल में 3 साल की बच्ची से प्यून ने हरकत की!

दो दिन पहले की इस घटना से मचे बवाल के बाद युवती ने सोशल मीडिया से अपने ये वीडियो हटा दिए थे और वीडियो पोस्ट करके माफ़ी भी मांग ली थी। लेकिन, महिला संगठनों ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले को लेकर तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लड़की 56 दुकान चाट-चौपाटी पर हाल ही में कम कपड़ों में घूमती नजर आई थी। इससे विवाद पैदा हो गया था। उसकी इस हरकत के बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला संगठनों ने शिकायत की

इस लड़की की हरकत के बाद महिलाओं की कुछ स्थानीय संस्थाओं के साथ ही अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इन संगठनों के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर युवती के छोटे कपड़ों में घूमने से अश्लीलता फैली जिससे उनके मन में क्षोभ उत्पन्न हुआ।

Also Read: NSA Power: गृह मंत्रालय ने सभी कलेक्टरों को दिए NSA के पावर

यह हुआ था दो दिन पहले

यह लड़की शहर की 56 दुकान के साथ ही मेघदूत चाट-चौपाटी पर भी कम कपड़ों में घूमती नजर आई थी। उसने काफी छोटा टॉप और शॉर्ट्स पहने थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की के इस पहनावे से उसके आस-पास से गुजरने वाली महिलाएं और कई अन्य लोग असहज महसूस कर रहे हैं। जबकि, कई लोगों के लिए वह आकर्षण का केंद्र बन गई। लड़की ने अपने ये वीडियो ‘पब्लिक रिएक्शन’ के टाइटल से खुद ही सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए। सोशल मीडिया पर इस लड़की ने खुद को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर का रहने वाला बताया।

Also Read: Dowry Harassment : दहेज़ प्रताड़ना मामले में खरगोन के ASP के बेटे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज!

बवाल मचने के बाद माफ़ी मांगी

लड़की के ये वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल और अन्य संगठनों के नेताओं ने पुलिस से लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, विवाद बढ़ने पर लड़की ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए ये वीडियो भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से हटा दिए थे। यह लड़की अच्छी हिंदी बोलती है। हालांकि, लड़की ने दावा किया था कि वह दुबई में रहती है।