FIR on Congress Councilor Husband : कांग्रेस पार्षद पति ने अफसरों को गाली दी, मामला दर्ज!

जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए!

1003

FIR on Congress Councilor Husband : कांग्रेस पार्षद पति ने अफसरों को गाली दी, मामला दर्ज!

Indore: नगर निगम की एक कांग्रेस महिला पार्षद के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि उन्होंने फोन पर निगम अधिकारियों को गाली दी और धमकाया था। उनके दुर्व्यवहार वाले फोन की रिकॉर्डिंग अफसरों तक पहुंच गई और फिर पार्षद पति के खिलाफ निगम आयुक्त ने केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी और अफसरों के खिलाफ अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जब निगम आयुक्त हर्षिका सिंह को इसका पता चला तो उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सेंट्रल कोतवाली थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया गया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में विकास को लेकर भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस खुद गुटों में बंट चुकी है। पार्षद पति कर्मचारियों से बदसलूकी कर रहे है, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे|

यह मामला वार्ड क्रमांक 60 का है। कांग्रेस नेता अंसाफ अंसारी की पत्नी इस वार्ड से पार्षद है। पार्षद पति अंसाफ ही वार्ड की गतिविधियां देखते हैं। उन्होंने वार्ड में सफाई नहीं होने पर एक निगमकर्मी को फोन लगाया और कहा कि वार्ड की बेकलेन से कचरा नहीं उठ रहा है। बार-बार बोलने के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। इसके बाद अंसारी ने आपा खो दिया और कर्मचारी से कहने लगे कि काम नहीं होता, तो वार्ड से तबादला करवा लो। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।