Fire in Chemical Factory : तानसी आर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग!

आग पर भी नियंत्रण नहीं पाया जा सका, एक कर्मचारी घायल

1051

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : पीथमपुर औधोगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 की तानसी आर्गेनिक केमिकल में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। केमिकल के ड्रमों के कारण आग बुझाने में परेशानी आ रही है।

अभी भी आग पर नियंत्रण नहीं हुआ। इस हादसे में कंपनी का एक कर्मचारी घायल हुआ जिसे इंदौर में भर्ती करवाया गया है।

केमिकल प्लांट होने के चलते देखते ही देखते आग ने काफी विकराल रूप ले लिया। वहीं कंपनी में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में लगातार धमाके होते रहे। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि 50 मीटर ऊपर तक उठती रही।

दमकल को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दल और पुलिस बल मौके पर पहुंचा व आग पर काबू करने के प्रयास शुरू किए।

जानकारों ने बताया कि कंपनी परिसर में रखे केमिकल के ड्रमों के कारण आग पर काबू करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दमकल के 8 से अधिक वाहन आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे है।

वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर आस पास की कंपनियों को खाली करवा लिया गया और सारे रास्ते बंद कर दिए है। अभी आग पर काबू नहीं पाया गया है। नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।

आग से कम्पनी के कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इंदौर के MY अस्पताल भिजवाया गया। घायल का नाम राम प्रसाद बताया जा रहा हैं।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे है, तरुणेंद्र सिंह बघेल (सीएसपी पीथमपुर)-