Fire in Hospital : अहमदनगर के Hospital में आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत 

853

Fire in Hospital : अहमदनगर के Hospital में आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत 

ICU वार्ड जलकर पूरी तरह खाक, सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे

Ahmadnagar : आज सुबह अहमदनगर (महाराष्ट्र) के सिविल अस्पताल (District Hospital) के ICU वार्ड में भीषण आग लग गई है। इस आग में 10 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। कई मरीज गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

आग लगने का दृश्य बेहद भयानक था। अस्पताल में मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते भाग रहे थे। इस भयावह मंजर के आगे लोग असहाय दिखाई दिए। ICU वार्ड के चारों तरफ से आग ने मरीजों को घेर लिया था। वे न तो भाग पा रहे थे और न कोई उन्हें बचाने आ पाया।

Fire in Hospital : अहमदनगर के Hospital में आग, 10 कोरोना मरीजों की मौत 
यह आग सुबह 11.30 बजे के करीब ICU वार्ड में लगी। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय हॉस्पिटल के ICU वार्ड में 20 मरीज भर्ती थे। सभी गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर थे।

आग लगते ही हड़कंप मच गया और मरीज भागने लगे। अस्पताल में आग लगने के कारणों कारणों का पता नहीं चल सका। लेकिन, यह तेजी से फेल कर भयानक हो गई कि अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों से भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका।

ahmednagar fire1

बाद में अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की फायर टीम और गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अस्पताल के बाकी मरीजों ंको दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
अहमदनगर जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, वे सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज थे। वे अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती थे।

कमलनाथ की Sonia Gandhi से मुलाकात, 1 घंटे तक हुई चर्चा

कई भर्ती मरीजों की हालत गंभीर थी और कई वेंटिलेटर पर थे। आग लगने की वजह तो सामने नहीं आई, पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग ने पूरे आईसीयू को मलबे के ढेर में बदल दिया है और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस भयानक हादसे पर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों ने शोक संवेदना जताई है।

पुलिस, जिला और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में यह आग कैसे लगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं हो पाई है, अस्पताल से करीब 20 मरीजों को दूसरे नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट करने की जानकारी सामने आई है।

      Panchayat Election : इसी महीने में पंचायत चुनाव की घोषणा के आसार