Fire in Plastic Factory : इंदौर के हीरानगर इलाके की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग!

मुश्किल से काबू किया, गली संकरी होने से दमकल को पहुंचने में परेशानी आई

462

Fire in Plastic Factory : इंदौर के हीरानगर इलाके की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग!

 

देखिए वीडियो 

Indore : यहां के हीरानगर इलाके में सुजल प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दो दमकलों ने लगातार पानी फेंककर आग पर काबू पा लिया है। गली संकरी होने के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में दमकलों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आग से फैक्ट्री में काफी नुकसान होने का अनुमान है। इस साल शहर में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है।

घटना सुखलिया के डी-सेक्टर की है। यहां सुजल प्लास्टिक फैक्ट्री का संचालन प्रदीप बुंदेला करते हैं। बुधवार सुबह फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक का सामान रखे होने के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया। आग का धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। दो दमकलों से करीब 50 हजार लीटर पानी फेंक कर आग पर काबू पाया जा सका।

फ़रवरी में भी प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी
इसी साल 11 फ़रवरी को बाणगंगा इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने पूरे कारखाने को चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों के साथ-साथ नगर निगम की टीम भी आग बुझाने में जुटी है।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार यह घटना सुपर कॉरिडोर के टिगरिया बादशाह क्षेत्र के अवंतिका नगर में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में घटी। आग लगने की जानकारी सबसे पहले आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले चौकीदारों ने दी। उन्होंने देखा कि फैक्ट्री से धुआं उठ रहा है और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते लपटें ऊंचाई तक उठने लगीं और दूर से ही नजर आने लगीं। इस आग से भी लाखों का नुकसान हुआ था।