WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fired A Cracker in Mouth : छुट्टी मनाने घर आए फौजी की विवाह समारोह में मुंह में पटाखा रखकर फोड़ने से मौत!

परिचित की शादी में आकाश में जाकर फूटने वाला पटाखा मुंह में चला दिया!

WhatsApp Image 2023 04 25 At 7.55.31 PM

Fired A Cracker in Mouth : छुट्टी मनाने घर आए फौजी की विवाह समारोह में मुंह में पटाखा रखकर फोड़ने से मौत!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के अमझेरा थाने के ग्राम जलोख्या में सोमवार रात एक शादी समारोह में मुंह में पटाखा रखकर फोड़ना एक फौजी युवक को महंगा पड़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सेना में था और छुटि्टयों में धार स्थित अपने घर आया था। धार से वह परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने ग्राम जलोख्या पहुंचा था, जहां यह घटना घटी।

थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय निर्भय सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिंगार ग्राम जलोख्या में परिचित मोहन बिलवाल के पुत्र बबलू की शादी में शामिल होने आया था। शादी का कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान निर्भय सिंह ने आकाश में जाकर फूटने वाला पटाखा मुंह में रखकर जला दिया, लेकिन पटाखा ऊपर जाकर फूटने के बजाय निर्भय सिंह के मुंह में ही फट गया।

इससे उसका मुंह बुरी तरह घायल हो गया तथा उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब आठ बजे की है। निर्भय सिंह ने इससे पहले वाला पटाखा हाथ में रखकर जलाया था और फिर दूसरा पटाखा मुंह में रखकर जलाया। निर्भय सिंह के शव को रात में ही अमझेरा अस्पताल लाया गया।

मंगलवार सुबह इंदौर से एसएफएल जांच अधिकारी डॉ मयूरी ने शव की जांच की। इसके बाद अमझेरा अस्पताल के चिकित्सक डॉ बहादुर सिंह ने पोस्टमार्टम कर शव परिवार के सुपुर्द किया। डॉ सिंह ने बताया कि मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।

फौजी जम्मू-कश्मीर पदस्थ

निर्भय सिंह भारतीय सेना में फौजी था। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में पदस्थ था। छुट्टियों में वह अपने घर धार आया हुआ था। बताया जा रहा है कि निर्भयसिंह मूलत: ग्राम जलोख्या का ही रहने वाला था। इसी के चलते परिचित के यहां वह शादी समारोह में शामिल हाेने आया था। पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। घटना की जानकारी लगने के बाद पत्नी सुमन एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता प्रताप सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंगार की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।