First List Of BJP Candidates Announced: योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, 20 मौजूदा विधायकों के नाम कटे

962

 

लखनऊ से रामेंद्र सिन्हा की रिपोर्ट

लखनऊ। सारे कयासों के उलट उप्र के सीएम और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अबतक उनके अयोध्या या मथुरा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों से थी।

भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की सिराथू सीट से लड़ेंगे। मथुरा से कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को टिकट दिया गया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची की सीटों में 20 मौजूदा विधायकों के टिकट कटे हैं।