
Fitness, Environmental Awareness Message : WR महिला कल्याण संगठन ने रतलाम मंडल पर ‘रेल रन’ के माध्यम से दिया फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता का संदेश!

Ratlam : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में रविवार को पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन मंडल अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा के निर्देशन में रेल रन का आयोजन किया गया। रविवार सुबह RPF ग्राउंड से प्रारंभ होकर रेलवे अस्पताल और न्यू रेलवे कॉलोनी स्पोर्ट्स ग्राउंड से वापस रेलवे सुरक्षा बल ग्राउंड तक पहुंचने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी ‘रेल रन’ का भव्य एवं सफल आयोजन हुआ। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के PRO मुकेश कुमार ने बताया कि इस उत्साहपूर्ण कार्यक्रम ने फिटनेस के महत्व के साथ ‘स्वच्छ और हरित रेलवे’ तथा ‘Reduce, Reuse, Recycle’ जैसे पर्यावरणीय संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रचारित किया गया।

इस रेल रन में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उत्साह के साथ शामिल हुए, जिसने इसे सामूहिक जागरूकता अभियान का रूप दिया। यह प्रेरणादायक आयोजन पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। DRM अश्वनी कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा “ऐसे कार्यक्रम रेल परिवार को एकजुट करते हैं तथा सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत बनाते हैं। यह स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और जागरूक समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं!





