Flight Baggage Rules : फ्लाइट में अब यात्री सिर्फ 7 KG का एक बैग साथ ले जा सकेंगे!

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैगेज संबंधित कई नियमों में बदलाव!

802

Flight Baggage Rules : फ्लाइट में अब यात्री सिर्फ 7 KG का एक बैग साथ ले जा सकेंगे!

New Delhi : हवाई यात्रा करने वालों के लिए अब साथ में सामान ले जाने का नियम बदल गया। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने ‘हैंड बैग पॉलिसी’ में बदलाव किया है। अब हवाई यात्रियों को फ्लाइट में सिर्फ एक हैंड बैग ले जाने की इजाजत होगी, जिसका वजन भी तय कर दिया गया। बैग की साइज़ भी तय कर दी गई। महिलाएं भी 3 किलो तक का बैग ले जा सकेंगी।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने हैंड बैग पॉलिसी में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को फ्लाइट के अंदर सिर्फ एक हैंड बैग या केबिन बैग ले जाने की इजाजत होगी। यह नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू होगा। बैग का वजन ज्यादा हुआ तो उसका अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

यह बदलाव क्यों किया 

बीसीएएस ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हैंड बैग से जुड़े नियम बदले हैं। नवंबर 2024 में फ्लाइट में सफर करने वाली संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे एयरपोर्ट पर भी बोझ बढ़ रहा है। नए नियमों से सिक्योरिटी चेक में लगने वाले समय को भी कम किया जा सकेगा।

एयर इंडिया के नियम

एयर इंडिया के यात्री प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास में 7 किलोग्राम तक वजन वाले हैंड बैग ले जा सकेंगे। इसका आकार भी 115 सेमी (लंबाई+चौड़ाई+ऊंचाई) से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं, फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्री 10 किलो तक वजन का बैग ले जा सकते हैं। केबिन बैगेज के अलावा, प्रत्येक यात्री एक लैपटॉप बैग या महिला पर्स भी ले जा सकता है। बशर्ते यह सीट के नीचे फिट हो सके और इसका वजन 3 किलो से ज्यादा न हो।

भारतीय सुरक्षा नियमों के अनुसार, प्रत्येक यात्री केवल एक हैंड बैगेज ले जा सकता है। 2 मई 2024 से पहले जारी किए गए टिकटों के लिए पुराने नियम लागू होंगे। संगीत जैसे उपकरण के लिए अतिरिक्त सीट बुक करनी होगी। इसका वजन भी 75 किलो से अधिक न हो और वह सीट पर बांधी जा सकें।

IMG 20250122 WA0088

हैंड बैग के लिए इंडिगो का नियम

यात्री को अधिकतम 7 किलो वजन और 115 सेंटीमीटर (लंबाई+चौड़ाई+ऊंचाई) तक का एक हैंडबैग ले जाने की अनुमति है। यात्री एक लेडीज पर्स या लैपटॉप बैग ले जा सकती हैं। लेकिन, इसका वजन 3 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसका मतलब है कि कोई महिला यात्री लेडीज पर्स के साथ लैपटॉप बैग नहीं कैरी कर सकती। अगर कोई यात्री तय वजन से ज्यादा भारी लगेज ले जाता है, तो उससे अतिरिक्त शुल्क वसूला जा सकता है।

इंडिगो का चेक-इन बैगेज के लिए नियम

घरेलू उड़ान में एक यात्री 15 किलो तक का चेक-इन बैगेज ले जा सकता है। डबल या मल्टीसीट बुकिंग में अतिरिक्त 10 किलो बैगेज की सुविधा मिलती है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चेक-इन बैगेज डेस्टिनेशन के आधार पर अलग-अलग है।

यह आमतौर पर 20 किलो से लेकर 30 किलो प्रति यात्री के हिसाब से तय है।