Flight Canceled : इंडिगो ने इंदौर से दो उड़ाने निरस्त की, यात्रियों का हंगामा!

ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें निरस्त करने की जानकारी दी!

311

Flight Canceled : इंडिगो ने इंदौर से दो उड़ाने निरस्त की, यात्रियों का हंगामा!

Indore : इंडिगो पिछले कुछ दिनों से इंदौर से लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है। रविवार को भी कंपनी ने इंदौर से जुड़ी दो उड़ानों को निरस्त कर दिया। इनमें जयपुर और जबलपुर की उड़ानें शामिल हैं। उड़ानों के निरस्त होने से परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयर लाइंस की उड़ान (6ई-7154/7699) सुबह 7 बजे जयपुर से इंदौर आकर 7.20 बजे वापस जयपुर जाती है। वहीं, एक अन्य उड़ान (6ई-7316) सुबह 7.20 बजे जबलपुर जाती है। लेकिन, कंपनी ने इन तीनों ही उड़ानों को निरस्त कर दिया। कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों को निरस्त करने की बात कही।

जबकि, जबलपुर जाने वाला विमान रात को बैंगलुरू से रात 11.50 बजे इंदौर आता है और रात को यहीं रुकने के बाद सुबह जबलपुर जाता है। लेकिन, परसो रात यह विमान रात 3.15 बजे इंदौर पहुंचा था। इसमें तकनीकी खराबी के कारण ही उड़ान के आने में देरी हुई थी और यहां आने के बाद भी इसमें तकनीकी समस्या सामने आने के बाद जबलपुर उड़ान को निरस्त किया गया।

कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किए जाने पर इससे जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। कंपनी और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने उन्हें शांत किया। इसके बाद एयर लाइंस अधिकारियों ने उन्हें रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प दिया। कंपनी ने जयपुर के यात्रियों को रात की उड़ान में जाने का भी विकल्प दिया। जबलपुर के लिए कोई सीधी उड़ान ना होने से इसके यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए।