Flight Returned : इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कुछ मिनट बाद वापस लौटना पड़ा!

353

Flight Returned : इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कुछ मिनट बाद वापस लौटना पड़ा!

विमान में 51 यात्री सवार, सुरक्षित वापसी, एयरपोर्ट निदेशक ने इमरजेंसी लैंडिंग से इंकार किया!

Indore : इंडिगो एयरलाइंस की मंगलवार सुबह इंदौर से रायपुर जाने वाली उड़ान संख्या 6ई-7295 को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। विमान में कुल 51 यात्री सवार थे।

हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ ने बताया कि यह विमान सुबह 6:35 बजे रवाना हुआ था और लगभग 60 नॉटिकल मील की दूरी तय करने के बाद पायलट को तकनीकी समस्या का अंदेशा हुआ। इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर विमान को सुरक्षित रूप से इंदौर एयरपोर्ट पर वापस उतार दिया।

सेठ ने स्पष्ट किया कि यह आपात लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एक सावधानीपूर्वक उठाया गया कदम था। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी की सटीक जानकारी साझा नहीं की गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी यात्रियों को दी गई है।