Flood in Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही, एक हजार लोगों के मारे जाने की आशंका ,देखिये video !

623

 Flood in Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ से भारी तबाही, एक हजार लोगों के मारे जाने की आशंका ,देखिये video !

पिछले दो दिनों से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने भयानक तबाही मचा दी है  । रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बाढ़ में करीब 1 हजार लोगों की मौत की आशंका है। कहा जा रहा है कि जहां पर बाढ़ का पानी आया है, वहां पर गांवों का नामों निशान मिट गया है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ का कहर जारी है और इससे मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार हो गई है. जून के बाद से भारी बारिश और बाढ़ से हजारों लोग घायल या विस्थापित हुए हैं.पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इसका कहर सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि खैबर पख्तूनख्वा में आई बाढ़ में अब तक करीब 1,000 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में पूरे के पूरे गांव खत्म हो गए हैं। एएनआई के मुताबिक, कुछ इलाके ऐसे हैं जो नक्शे से ही गायब हो गए हैं। बाढ़ के पानी के साथ जो पत्थर बहकर आए हैं, वे ट्रकों से भी ज्यादा बड़े हैं। वहीं, जो गांव नदी के किनारे थे उनका तो नामोनिशान मिट गया है।

https://www.facebook.com/share/r/16rP4VzTUr/

पाकिस्तान प्रधानमंत्री के कोऑर्डिनेटर इख्तियार वली खान का इस पर बयान सामने आया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनका कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा में पूरे गांव मिट गए हैं। वहीं, चगरजी और बशोनी गांव पूरी तरह से नक्शे से गायब हो चुके हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पूरे परिवार एक झटके में खत्म हो गए हैं।

https://www.facebook.com/share/r/1AuGVX7Nq7/

 

Pakistan Flood: पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा हुआ जलमग्न, विनाशकारी बाढ़ से देश में त्राहिमाम - One Third Pakistan Underwater Amid Its Worst Floods

मलबे में सैकड़ों लोग लापता हैं।’ वली खान का कहना है कि 1 हजार से ज्यादा मौतें तो सिर्फ दीर में ही दर्ज की जा सकती हैं। एक हजार से ज्यादा लापता और 900 से ज्यादा घायल हैं।

बाढ़ में डूबा 1 तिहाई पाकिस्तान, हर सात में से एक पाकिस्तानी प्रभावित - One third of Pakistan affected by flood death toll reaches above 1100 after monsoon heavy rain tlifw - AajTak

बाढ़ इतनी खतरनाक थी कि उसमें पानी के साथ-साथ बड़े-बड़े पत्थर बहकर आ गए। इसके बाद जो नदी किनारे गांव बसे थे, वो पूरी तरह से खत्म हो गए।

navbharat times

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ में मौतों के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि ’26 जून से अब तक पूरे पाकिस्तान में बारिश से जुड़े केसों में करीब 657 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 929 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। इसके अलावा, बाढ़ के पानी में बुनेर का एक पुलिस थाना भी बह गया है।

पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल रुबिन का बड़ा हमला: पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर को बताया ‘सूट में ओसामा बिन लादेन’