Fluctuation in Gold-silver Prices : बढ़ते सोना-चांदी के भावों में स्थिरता, 3 दिनों में चांदी 1 लाख 14 से अधिक तो सोना 26 हजार से अधिक रुपए गिरा!

129

Fluctuation in Gold-silver Prices : बढ़ते सोना-चांदी के भावों में स्थिरता, 3 दिनों में चांदी 1 लाख 14 से अधिक तो सोना 26 हजार से अधिक रुपए गिरा!

Mumbai : लगातार सोने-चांदी के बढ़ते दामों पर 30 जनवरी को रिकार्ड गिरावट देखने को मिल रही हैं। 30 जनवरी को शुक्रवार था और विश्व बाजार शनिवार को बंद रहता हैं ऐसे में व्यापारियों को सोमवार को सोने-चांदी के भाव खुलने का इंतजार था, वैसे सोने-चांदी के भाव कॉमेक्स में सुबह से अनुमान लगाया जा सकता हैं, अमूमन हाजर भाव सराफा बाजारों में 1-30 बजे ही खोलें जाते हैं और उसके बाद ही सोने-चांदी की बिकवाली और लेवाली प्रारंभ होती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के रविवार शाम के क्लोजिंग भाव के मुताबिक बीते 3 दिनों में चांदी 30.1% और सोने की कीमतों में 15.2% की गिरावट आई। इन 3 दिनों में चांदी 1,14,237 रुपए प्रति किलो गिरकर 2,65,751 रुपए पंहुच गई वहीं सोना 26,643 रूपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,48,697 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुआ।

IMG 20260202 WA0145

सराफा बाजार के व्यापारियों के मुताबिक जनवरी के आखिरी सप्ताह में रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफा वसूली का दबाव बना हैं। इसके साथ साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कमजोर संकेत और डॉलर में मजबूती का असर भी घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा हैं। आपको बता दें कि 31 दिसम्बर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो जनवरी महीने में बढ़कर 3.79 लाख प्रति किलो पंहुच गई थी। यानी 29 दिनों में 1.49 लाख रुपए प्रति किलो यानी 66% की तेजी आई थी। पिछले 3 दिनों में चांदी 1.14 हजार रुपए टुट गई है। हालांकि भावों में स्थिरता नहीं रहती हैं।

आज सोमवार को सोने, चांदी का भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना सस्ता हुआ हैं। सराफा बाजार के भाव जानकारों के मुताबिक आज सोने, चांदी के भाव में और गिरावट संभव है। आज ISM मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़ें जारी होंगे। इससे सोने, चांदी के भाव पर असर होगा। दरअसल अब बाजार ने जुलाई में ब्याज दरें बढ़ने के फैसले को डिस्काउंट कर लिया है। फेडरल रिजर्व आर्थिक आंकड़ों के आधार पर ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेता है। इसलिए शाम को सोने, चांदी के भाव पर जरूर नजर रखें। जानकार ज्वेलर्स के मुताबिक आज सर्राफा में दिन में सोने, चांदी के भाव में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिर भी शाम को सोना-चांदी खरीदने वालों को भाव पर नजर बनाए रखना चाहिए। आज सोमवार को बाजार में सोना-चांदी के भाव, सोना 1,53,300 चांदी 245500 में लेन-देन हों रहा हैं!