Flybig’s new flight : इंदौर से गोंदिया के लिए 13 मार्च से रोज फ्लाइट

जहां रेल सेवा नहीं, वहां RCS के तहत हवाई सेवा देने की Flybig की कोशिश

626

Flybig’s new flight : इंदौर से गोंदिया के लिए 13 मार्च से रोज फ्लाइट

Indore : फ्लाई बिग (Flybig) इंदौर से नई उड़ान शुरू कर रहा है। ये फ्लाइट इंदौर से गोंदिया और गोंदिया से इंदौर के बीच होगी। इसकी शुरूआत 13 मार्च से शुरू होगी। यह फ्लाइट मप्र, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर बसे छोटे शहर गोंदिया के लिए शुरू हो रही है। देश में अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए Flybig निरंतर प्रयास कर रही है। इसे बढ़ाने के लिए इंदौर, गोंदिया और हैदाराबाद को चुना गया है।

Flybig's new flight

गोंदिया के लिए पहले भी एयरलाइंस ने कई बार उड़ान शुरू करने का प्रयास कर चुका है। बताया जा रहा है कि कोरोना के चलते घोषणा के बाद भी उड़ान शुरू नहीं हो सकी थी, लेकिन अब कोरोना के कम होने से 13 मार्च से फ्लाइट शुरू हो रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली इसका शुभारंभ कर सकते हैं। फ्लाइट का शुरूआती किराया 1999 रुपए तय किया गया है। फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। खास बात यह है कि इससे यात्रियों को सस्ती दरों पर हवाई यात्रा का मौका मिल सकेगा।

 

13 मार्च से रोज उड़ान

इंदौर से गोंदिया बीच यह फ्लाइट 13 मार्च से रोज उड़ान भरेगी। यह विमान 72 सीटर होगा। फ्लाइट का समय भी कंपनी ने तय कर दिया है। यह फ्लाइट इंदौर से सुबह 10.20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 11.45 बजे गोंदिया पहुंचेगी। जबकि, गोंदिया से यह फ्लाइट सुबह 8.35 बजे उड़ान भरकर सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचेगी।

27 02 2022 indore airport naiduniagondia 755 1569840681 749x421

RCS की नई विमान सेवा

देश में फ्लाईबिग (Flybig) नई एयरलाइंस है। यह रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (Regional Connectivity Scheme) यानी RCS के तहत देश के आम नागरिक के लिए हवाई सेवाओं की शुरूआत कर रही है। सबसे पहले देश के जिन 3 शहरों को चुना गया है, उनमें इंदौर भी है।

Flybig 1621930277IMG 20220303 WA0066 1

इंदौर के अलावा गोंदिया और हैदराबाद से भी हवाई सेवाओं की शुरूआत की जा रही है। नेटवर्क को बढ़ाते हुए फ्लाईबिग ने 8 से 11 शहरों में अपनी हवाई सेवाओं के दायरे को बढ़ाया है। Flybig ने मई 2021 के दूसरे सप्ताह में उत्तर-पूर्व में अपनी सेवाएं शुरू कीं।    वर्तमान में यह 3 राज्यों और 8 डेस्टिनेशन में संचालित होता है। ये डेस्टिनेशन कोलकाता (पश्चिम बंगाल), डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, लीलाबारी, रूपसी (सभी असम में स्थित), त्रिपुरा में अगरतला और अरुणाचल प्रदेश में पासीघाट और तेजू शामिल हैं। फ्लाईबिग के पास 20 दैनिक परिचालन उड़ानों के साथ एक ATR 72-500 और दो ATR 72-600 विमान हैं।

जहां रेल नहीं वहां Flybig

नए डेस्टिनेशन लांच और नेटवर्क के विस्तार के बारे में जानकारी देते हुए कैप्टन संजय मंडाविया (CMD Flybig) ने कहा कि यह विमान सेवा उन स्थानों को कनेक्टिविटी देगा, जो अभी तक रेल मार्ग से जुड़े नहीं हैं। यह मेरा दृढ़ विश्वास है कि फ्लाईबिग से जुड़ा हर नए डेस्टिनेशन न सिर्फ हवाई पहुंच को बढ़ाएगा और डेस्टिनेशन्स में पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही देश के अप्रयुक्त हवाई यात्रा बाजारों में आर्थिक अवसरों के लिए नए रास्ते भी खोलेगा।

“जौहरी” की विदाई से पहले प्रदेश पुलिस को मिला “हीरा” …