
अवैध वसूली की शिकायत पर परिवहन विभाग ने 6 निरीक्षक, आरक्षक चेक पाइंट से हटाए,3 को किया निलंबित
भोपाल प्रदेश में चेकपाइंट पर अवैध वसूली की शिकायत पर परिवहन विभाग ने पिछले एक साल में सख्त कार्यवाही की है। वाहन चेकिंग के दौरान शिकायत मिलने पर एक परिवहन निरीक्षक, तीन परिवहन उप निरीक्षक और दो प्रधान आरक्षकों को चेक पाइंट से हटाकर मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच की गई और एक प्रधान आरक्षक एवं दो परिवहन आरक्षकों को निलंबित कर मुख्यालय अटैच किया गया है।
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विधायक अजय सिंह के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊंगंज के हनुमना चेकपोस्ट क्षेत्र में एक दलाल के ट्रक ड्राइवर से वसूली के लिए ट्रक पर चढ़ने का प्रयास करने और ड्राइवर द्वारा पांच किलोमीटर तक लटकाए रख्रने के वाइरल वीडियो की जांच में यह पाया गया कि यह व्यक्ति परिवहन विभाग से नहीं था। इस मामले में पुलिस थाना हनुमानगंज जिला मऊगंज द्वारा अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।





