

Food Poisoning : भोपाल के MANIT में फ़ूड पॉइज़निंग से एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स बीमार, हड़कंप मच गया!
Bhopal : यहां के इंजीनियरिंग संस्थान में दो दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स की तबियत खराब हो गई। इससे हड़कंप मच गया। यहां के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में यह घटना घटी। कई छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज जारी है। बताया गया कि खाना खाने के बाद स्टूडेंट्स बेसुध हो गए। फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रों की तबीयत खराब हुई।
छात्रों के बीमार हो जाने की खबर मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया। यहां के कई छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, कई स्टूडेंट बेसुध मिले। खाना खाने के बाद 20 से 25 छात्र छात्राओं का यह हाल हुआ। घटना के बाद मैनिट प्रबंधन ने सभी प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग की वजह से स्टूडेेंट की तबीयत बिगड़ी।
पुराना और खराब भोजन दिया
कई छात्रों ने बताया कि मैनिट में पुराना और खराब भोजन दिया गया जिसे खाते ही तबीयत बिगड़ गई है। इस मामले में अब तक मैनिट प्रबंधन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। फिलहाल प्रबंधन छात्रों के इलाज कराने और उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। छात्रों ने मैनिट में खराब खाना परोसने का आरोप लगाया है।
मेनिट में शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह परोसे गए भोजन के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ी। करीब 30 छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द की शिकायत हुई, कई स्टूडेंट बेसुध से हो गए। प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मेनिट प्रबंधन ने कहा कि सिर्फ 15 छात्रों की तबियत खराब हुई। डॉक्टरों का कहना है कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है। बॉयज हॉस्टल-4 के छात्रों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मेस का निरीक्षण किया।
खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए। चावल, तुअर दाल, आटा, बेसन, पनीर और सब्जी आदि नमूने लैब में जांच के लिए भेजे गए। स्टूडेंट्स ने बताया कि शनिवार रात में कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। इस दिन सुबह सभी ने नाश्ते में आलू के पराठे और दोपहर में आलू की सब्जी खाई थी। इसी से तबीयत बिगड़ने की आशंका है।