Food Processing Park : लघु उद्योग भारती फूड इंडस्ट्रियल पार्क इकाई का गठन!

अध्यक्ष धर्मेन्द्र मारू, कृष्णानी सचिव एवं प्रवीण कसेरा कोषाध्यक्ष मनोनीत!

773

Food Processing Park : लघु उद्योग भारती फूड इंडस्ट्रियल पार्क इकाई का गठन!

Ratlam : लघु उद्योग भारती फूड इंडस्ट्रियल पार्क का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रप्रकाश अवतानी तथा वरिष्ठ सलाहकार डॉ प्रवीण आर जोशी मौजूद रहें।

नवगठित ईकाई में अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र मारू, सचिव मनेन्द्र कृष्णानी (रिंकू) कोषाध्यक्ष प्रवीण कसेरा, सहसचिव पूनमचंद चावड़ा, उपाध्यक्ष रुप मनु मल्होत्रा, जितेन्द्र पाटीदार, मीडिया प्रभारी राजेश दरक, संगठन मंत्री विजय माहेश्वरी चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य गौरव जैन, यतेन्द्र मेहता, पुनीत अरोड़ा, वैभव चोपड़ा, यश चोपड़ा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, नन्दकिशोर राठौड़, प्रियेश गादिया, यश झामर राजेन्द्र सोनगरा को बनाया गया।

डॉ जोशी ने सभी को एमएसएमई व सर्टिफिकेट की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष संजय व्यास, महिला इकाई से सुमित्रा अवतानी, शैलेन्द्र सुरेका, भाजपा नेता राजेश रांका, अनिल सारडा़ आदि सदस्यगण मौजूद रहें!कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र मारू ने तथा आभार मनेन्द्र कृष्णानी (रिंकू) ने माना!