राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

339

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए
कांग्रेस ने अपने 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

गोपेंद्र नाथ भट्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में एक मंत्री और 11 विधायकों को जगह दी गई है। एक विधायक का टिकट काटा गया है। कांग्रेस अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 95 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अभी तक 105 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

तीसरी सूची में भी नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम शामिल नहीं किया गया है।इस लिस्ट में भाजपा से कांग्रेस में आईं शोभा रानी कुशवाहा का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने शोभा रानी कुशवाहा को धौलपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।

पहली दो सूची में कांग्रेस ने कई मंत्री और विधायकों के नाम रिपीट किए हैं।

WhatsApp Image 2023 10 26 at 8.44.30 PM 1

कांग्रेस ने दूसरी सूची में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। एक टिकट पहली सूची में दिया गया था। इस तरह 76 में से 6 मुस्लिम चेहरे उतारे जा चुके हैं। इनमें दानिश अबरार, हाकम अली, अमीन कागजी, रफीक खान, नसीम अख्तर इंसाफ और जुबेर खान का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने दूसरी सूची में 3 और महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया था। इस तरह अब तक 12 महिलाएं कुल उम्मीदवार बनाई गई हैं। यह करीब 16 फीसदी है।