देश में पहली बार MP में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका की भर्ती के लिये आनलाइन पोर्टल, 9948 पदों पर नियुक्ति,शेष प्रक्रियाधीन 

मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की

438

देश में पहली बार MP में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका की भर्ती के लिये आनलाइन पोर्टल, 9948 पदों पर नियुक्ति,शेष प्रक्रियाधीन 

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज महिला बाल विकास के कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की।

इस बैठक में बताया गया कि देश में पहली बार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका की भर्ती के लिये आनलाइन पोर्टल की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पोर्टल के माध्यम से 9948 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए गए।शेष प्रक्रियाधीन है।

मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना की।

मुख्यमन्त्री ने लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के ड्राप आउट पर विभागीय अधिकारियों से ली जानकारी और गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्राप आऊट पर सख़्त निगरानी रखने और रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि टेक होम राशन की FRS प्रक्रिया में मध्यप्रदेश प्रथम है। इसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।

*बैठक में जानकारी दी गई कि*

स्पॉन्सरशिप योजना में 20,243 बच्चों को लाभ—देश में दूसरा स्था

झाबुआ के ‘मोटी आई’ नवाचार को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

PM JANMAN भवनों की डिज़ाइन व मॉनिटरिंग मॉड्यूल की भारत सरकार द्वारा विशेष सराहना

भवन निर्माण की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूल विकसित

डिजिटल पारदर्शिता की मिसाल: 20 मीटर जियो-फेंसिंग आधारित उपस्थिति व्यवस्था

IMG 20251203 WA0082

*3 वर्ष की भविष्य कार्ययोजना*

मध्यप्रदेश में सेंट्रल किचन से शहरी आंगनवाड़ियों में गर्म भोजन—2026 से नई व्यवस्था लागू

2047 विज़न के अनुरूप शाला पूर्व शिक्षा पर बड़ा निवेश—निपुण भारत आधारित विकास कार्ड से गुणवत्ता सुधार

34 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति/प्रोत्साहन—लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार

आंगनवाड़ी भवन निर्माण का मेगा प्लान—अगले तीन वर्षों में 9,000 नए भवन

HEW के माध्यम से 1.47 लाख से अधिक जागरूकता गतिविधियाँ—जेंडर, सुरक्षा व कानूनी सहायता में व्यापक प्रभाव

महिला एवं बाल विकास—वृहद उपलब्धियाँ

PMMVY में 9.70 लाख गर्भवती महिलाओं को ₹512 करोड़ से अधिक की सहायता

लाड़ली बहना योजना के तहत जनवरी 2024–नवंबर 2025 में ₹36,778 करोड़ का अंतरण

1.72 लाख महिलाओं को महिला हेल्पलाइन से सहायता—57 वन स्टॉप सेंटरों द्वारा 52,095 महिलाओं को सुरक्षा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: 1.89 लाख पौधारोपण, 6,520 ड्राइविंग लाइसेंस, 8,637 बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण

आंगनवाड़ी केंद्रों का बड़े पैमाने पर उन्नयन—12,670 केंद्र ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ घोषित