Foreign Guests Reached 56 Dukan : जी-20 समिट की अंतिम शाम मेहमानों ने 56 दुकान पर सेव, पेटिस चखी!

मेहमानों के स्वागत में 56 दुकान परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई!

323

Foreign Guests Reached 56 Dukan : जी-20 समिट की अंतिम शाम मेहमानों ने 56 दुकान पर सेव, पेटिस चखी!

Indore : रोजगार और श्रम से जुड़ी जी-20 समिट के तीसरे और आखिरी दिन विदाई से पहले विदेशी मेहमान शुक्रवार शाम 56 दुकान पहुंचे। यहां उनके लिए डिनर का विशेष आयोजन किया गया था। अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधियों ने यहां इंदौरी जायकों का लुत्फ उठाया। किसी ने इंदौरी सेंव चखी, तो किसी ने पेटिस। यहां शहर की एक बड़ी होटल के जरिए मेहमानों को सिल्वर सर्विस दी गई। जिसमें इंडियन ट्रेडिशनल स्टाइल में बैठकर खाने की व्यवस्था की गई है। नॉनवेज आइटम भी परोसे गए। शुक्रवार शाम को सुरक्षा और प्रोटोकॉल कारणों से आम लोगों की एंट्री प्रतिबंधित रही।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 17.22.59

मेहमानों के स्वागत में 56 दुकान परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। डिनर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला व अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। यहां जी-20 के मेहमानों ने मंत्रियों के साथ फोटो सेशन किया। कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी और निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह भी आयोजन स्थल पर पहुंचे और व्यवस्था परखी।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 17.23.14 1

समिट के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश दर्शाया गया। उन्होंने कहा जी-20 ग्रुप की यह बैठक आर्थिक और सामाजिक प्रभाव के नजरिए से रोजगार के लिए बहुत खास है। हम रोजगार के सेक्टर में बहुत बदलाव कर रहे हैं। यह दौर इस क्षेत्र में क्रांति लाने का है और इसमें टेक्नोलॉजी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौभाग्य है कि यह बैठक भारत में हो रही है जो बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी डेवलप कर रहा है। रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। उन्होंने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के ऐतिहासिक और व्यावसायिक शहर इंदौर में आपका स्वागत है। इंदौर गौरवशाली और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है। उम्मीद करता हूं कि आप यहां हर तरह का आनंद लेंगे।

समिट की जानकारी दी गई

शुक्रवार शाम रोजगार और श्रम मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने तीन दिन चली समिट के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सबसे पहले में इंदौर के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने बड़े उत्साह के साथ जी-20 की इस मीटिंग का आयोजन किया। शहर में पूरी तरह से अच्छे से स्वागत किया जिसके लिए सभी इंदौर आने वाले प्रतिनिधियों ने हमें धन्यवाद दिया। यादव ने बताया कि जी 20 में सरकार के द्वारा तीन विषय रखे गए थे उस पर पूरी कंसेंसस के साथ एडॉप्शन हुआ। जी-20 में लेबर के तीनों इश्यू को पूरी कंसेंसस के साथ एडॉप्ट किए गए।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 17.23.15

प्रदेश के नेताओं को धन्यवाद दिया

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 19 से 21 जुलाई तक चली जी-20 समिट में आखिरी दिन शुक्रवार को केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री व जी-20 एलईएम ग्रुप (लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ग्रुप) के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने चौथी ईडब्लयूजी (एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप) की बैठक में सहयोग के लिए मध्यप्रदेश के नेताओं को धन्यवाद दिया। प्रभावी नीति निर्माण के लिए प्रमुख सुविधा प्रदाताओं के रूप में एम्प्लॉयर एंड एम्प्लॉई एसोसिएशन की तारीफ भी की गई।