श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की महिला मंडल का गठन, रजनी व्यास सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत!

350

श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की महिला मंडल का गठन, रजनी व्यास सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत!

Ratlam : श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में समिति की महिला शाखा के नवीन पदाधिकारी का चयन किया गया। 10 दिसंबर 2025 से त्रिवेणी तट पर संपन्न होने वाले 72वें महारुद्र यज्ञ को लेकर तैयारियों को लेकर सभा के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। जिसके अंतर्गत समिति की महिला मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीमती रजनी व्यास सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत की गई, इस पर महिला मंडल की समस्त महिलाओं ने श्रीमती रजनी व्यास के नाम पर सर्वानुमति से समर्थन किया। निवृत्तमान अध्यक्षा श्रीमती राखी व्यास ने सभी सदस्यों के समक्ष श्रीमती रजनी व्यास का नाम आगामी अध्यक्षीय कार्यकाल हेतु प्रस्तावित किया। जिसका सभी उपस्थिजनों ने हर्षध्वनि से स्वीकार किया। श्रीमती रजनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

WhatsApp Image 2025 11 21 at 21.39.37

श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी, पूर्व अध्यक्ष कोमल सिंह राठौड़ एवं कन्हैयालाल मौर्य, उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, सचिव नवनीत सोनी, यज्ञाचार्य पंडित दुर्गा शंकर, विधि सलाहकार एडवोकेट बालुलाल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष बृजनंदन मेहता, मनोहर पोरवाल, बंसीलाल शर्मा, लालचंद टाक, गोपाल जवेरी, पुष्पेंद्र जोशी व महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं श्रीमती तारा देवी सोनी, श्रीमती हंसा देवी व्यास, श्रीमती आशा देवी शर्मा, श्रीमती किरण देवी सोनी, सावित्री देवी मोदरिया, श्रीमती सरोज देवी सोनी, निर्मला देवी सोनी, श्रीमती त्रिवेदी सहित समिति व महिला मंडल के अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे!