WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

चुनाव के दौरान हत्या के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह छतरपुर पहुंचे, गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठे 

1285

चुनाव के दौरान हत्या के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह छतरपुर पहुंचे, गिरफ्तारी न होने पर धरने पर बैठे 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: राजनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी/नेताओं द्वारा सलमान खान की हत्या में प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी न करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह छतरपुर पहुंचे जहां वे राजनगर मृतक के घर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा, छतरपुर विधायक और प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी, महाराजपुर प्रत्याशी और विधायक नीरज दीक्षित सहित अल्पसंख्यक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के नेता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे।

IMG 20231118 WA0054

बात दें कि मृतक का कल से अब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है, वह आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। जिसमें 20 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने 1 को भी नहीं पकड़ा है। मौके पर ASP विक्रम सिंह, ADM नमः शिवाय अरजरिया मौके पर मौजूद हैं। वहीं दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। मृतक के शव को D फ्रीजर में रखवाया गया है।