पूर्व CM की पौत्र वधु इंजीनियर रोशनी यादव ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

1979

पूर्व CM की पौत्र वधु इंजीनियर रोशनी यादव ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें

भोपाल: मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिला पंचायत की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रोशनी यादव ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पद जिला उपाध्यक्ष भाजपा से भी इस्तीफा देते हुए कहा कि भाजपा सदस्य होकर रोजाना जनता से उठ रहे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई के सवालों का उत्तर नहीं दे पा रही हूं। कार्यकर्ता केंद्रीय दल अब नेता केंद्रित है। जनता का ना प्रदेश सरकार में विश्वास है और ना केंद्र सरकार पर। जिस दल से जनता खुश नहीं है उस दल में रहकर सेवा नहीं की जा सकती।

WhatsApp Image 2023 08 21 at 19.22.34

बता दें कि रोशनी यादव मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव की पौत्रवधू है। माना जा रहा है कि इस बार वे निवाड़ी से टिकट चाहती थी लेकिन भाजपा द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

इसी बीच पता चला है कि वे कमलनाथ के संपर्क में भी हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे एक बार कमलनाथ से मिल भी चुकी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में वे कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं।

देखिए रोशनी यादव का पत्र और वीडियो-

WhatsApp Image 2023 08 21 at 19.10.31

Congress: स्क्रीनिंग कमेटी सिर्फ औपचारिकता करेगी, सभी निर्णय कमलनाथ पर छोड़े 

कांग्रेस का प्रचार अभियान: 11 हजार डिजिटल बैनर के जरिए घर-घर पहुंचाएंगी पांच गारंटी