WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Ex IAS गणेश शंकर मिश्रा राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

316
WhatsApp Image 2026 02 26 At 14.19.05

Ex IAS गणेश शंकर मिश्रा राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक गलियारे में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सेवानिवृत्त IAS अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर इसके पहले, पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन पदस्थ रहे हैं। वैसे छत्तीसगढ़ सरकार में इस पद को मुख्य सचिव स्तर का माना जाता है। पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार भी इस पद पर रह चुके हैं।

राज्य शासन द्वारा आज जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, गणेश शंकर मिश्रा की यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 02 26 at 14.19.05 1

जारी आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के तहत, गणेश शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी नियुक्ति की सेवा शर्तें और अन्य भत्ते पृथक से जारी किए जाएंगे।

बता दें कि गणेश शंकर मिश्रा का लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। वे छत्तीसगढ़ में प्रमुख सचिव पद से रिटायर हुए।