
पढ़ना जारी रखें
विवेचना के दौरान थाना हीरानगर की अलग-अलग टीमों को गुमशुदा बालक की तलाश के लिए संदिग्ध स्थानों पर रवाना कर, पूछताछ की। बालक के फोटो आदि के माध्यम से भी जानकारी निकालने के अथक प्रयास किए। परंतु गुमशुदा 4 वर्षीय बालक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। पुलिस गुमशुदा को ढूंढने के लिए प्रयासरत थी।
इस अनुक्रम में पुलिस को 4 वर्षीय बालक के संबंध में ग्राम पारव जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी प्राप्त होने पर, गुमशुदा बालक को खोज कर लाने के बाद उसे उसकी माताजी के सुपुर्द किया गया। सात साल बाद अपने बालक को सामने पाकर उसके परिजन बहुत खुश होकर भावुक हो गए।