दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत, ऑटो पर पलटा मुर्गी दाना से भरा ट्रक

71

दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत, ऑटो पर पलटा मुर्गी दाना से भरा ट्रक

शिवपुरी जिले से एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहां शनिवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिससे दूल्हा-दुल्हन सहित एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस घर में आज बेटी का लग्न होने वाला था, वहां अब अपनों की अर्थियां उठ रही हैं।

शिवपुरी: जहां सुबह तक शादी की खुशियां और मंगल गीत गूंज रहे थे, चंद पलों में वहां मातम पसर गया। शिवपुरी में एक ऑटो में दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां-भाभी बैठे थे, बहन उतरकर दुकान तक गई, इतने में एक मुर्गी दाना से भरा ट्रक उसपर पलट गया। दबने से चारों की मौके पर मौत हो गई। घर में आज बेटी का लग्न होने वाला था, वहां अब अपनों की अर्थियां उठ रही हैं।

768 512 26450964 thumbnail 16x9 img new aspera

दरअसल जिले के सिरसोद थाना क्षेत्र में खुशियों से भरा एक परिवार पलभर में उजड़ गया। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मुर्गी दाना से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। इस भीषण हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

https://www.facebook.com/share/v/1Cmvr6J8ka/

दूल्हे की बहन का आज लग्न होने वाला था

जानकारी अनुसार शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिक्शा ड्राइवर ने वाहन खड़ा किया था। इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। टो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए।

जेसीबी से बोरियां हटाई, जब शव निकाले जा सके

Shivpuri News: Newlywed Couple Killed Before Reaching Home as Feed-Laden Truck Crushes Auto, Four Dead

स्थानीय लोगों ने बताया है कि दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की लगन आज राजगढ़ गांव में होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परिवार के सदस्य दुल्हन की विदाई के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।

सबसे दुखद बात यह रही कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहीं आज मातम पसरा है। दूल्हे की बहन भूरिया की लग्न रस्म भी आज ही होनी थी, जिसकी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।